Breaking News

आर.टी.एम सोसाइटी ने सड़क सुरक्षा व संविधान दिवस पर संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

पुलिस लाइन चौराहा पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई, नियम पालन करने वालों को गुलाब देकर सम्मानित किया गया

बदायूं। आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा आज पुलिस लाइन चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संस्था हर वर्ष की तरह इस बार भी संविधान दिवस पर लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आई।

कार्यक्रम में टीएसआई आर.एल. राजपूत, हेड कॉन्स्टेबल प्रभात श्रीवास्तव और एस.आई. मनोज कुमार चौहान ने सहभागी बनकर जनता को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा व जिम्मेदार नागरिकता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कोहरे और सर्दी के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। वहीं जो नागरिक यातायात नियमों का पालन करते पाए गए, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

संविधान दिवस पर लोगों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराया गया।
आर.टी.एम सोसाइटी द्वारा ‘यातायात माह’ के अंतर्गत जनपद में लगातार अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था सड़क सुरक्षा, नागरिक जागरूकता और सामाजिक दायित्वों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने डायरेक्टर रिदा तनवीर एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में टीम के सदस्य अबीर खान, नीशू खान, अलीना, रफ़त खान, जमशेद खान, लाइबा खान, निज़ाम, साहिब, काशिफ अली खान, जुनैद आदि मौजूद रहे।

आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट
(सड़क सुरक्षा—जीवन की सुरक्षा)
(संविधान की गरिमा—राष्ट्र की शक्ति)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!