Breaking News

बी.आई.एम.टी. कालेज के छात्र अक्षय शंखधार ने विश्वविद्यालय वेट लिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

संवाददाता — बदायूँ

महाविद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल, बदायूँ का नाम किया गौरवान्वित

बदायूँ। बी.आई.एम.टी. कालेज के बी.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र अक्षय शंखधार ने बरेली में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग 71 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है।

छात्र अक्षय ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों, महाविद्यालय प्रबंधन और अपने कठिन परिश्रम को दिया।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही महाविद्यालय की मेधावी छात्रा वंशिका मनचंदा ने बी.बी.ए. पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता था। अब अक्षय शंखधार की यह उपलब्धि महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करती है।

महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने छात्र अक्षय शंखधार को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम भी उपस्थित रहे और छात्र को बधाई दी।

निदेशक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि ये दोनों स्वर्ण पदक विजेता दर्शाते हैं कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उचित मार्गदर्शन और सुविधाएँ प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

निदेशक आशीष सिंधल ने कहा कि अक्षय ने महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि बदायूँ जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है।
निदेशक विकास आहूजा ने छात्र को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि नियमित अभ्यास, कठिन परिश्रम और अनुशासन की बदौलत ही अक्षय शंखधार ने यह सफलता प्राप्त की। महाविद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!