आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का उनके आगमन पर निज निवास पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन फूलमालाओं, शॉल व बुके भेंट कर किया गया, जहां माहौल उत्साह और गर्मजोशी से भर उठा।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सुरक्षा तथा जनसुविधा से संबंधित प्रस्तावों पर उपमुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूप से संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से क्षेत्र में विकास कार्य और गति पकड़ेंगे तथा आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा।
— संवाददाता, अमर प्रभात
Budaun Amarprabhat