एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लगातार हो रही अनियमितताओं और आम मतदाताओं की परेशानियों को लेकर समाजसेवी फखरे अहमद शोबी ने जिला अधिकारी तथा नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया।
शोबी ने बताया कि बीएलओ कई मतदाताओं के फॉर्म को केटेगरी–सी में डाल दे रहे हैं, जिससे भविष्य में बड़ी संख्या में लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो मतदाता 2003 की सूची में दर्ज हैं, उन्हें भी केटेगरी–सी में डालने पर बाद में तहसील के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि कई ऐसे मतदाता जिनके नाम 2024, 2022 और 2019 की सूचियों में थे तथा जिन्होंने मतदान भी किया था, उनके नाम 2025 की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, जिसके कारण वे चिंतित और परेशान हैं।
इन सभी समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उन्होंने मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो।
ज्ञापन पर अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि एसआईआर में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जो भी फॉर्म बीएलओ के पास आएंगे, सभी को समय से लोड किया जाएगा।
जिलाधिकारी महोदय व नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट कहा कि—
“2003 में जो मतदाता थे, वे मतदाता रहेंगे—यह हमारी प्राथमिकता है।”
“जिनके नाम 2025 की सूची में नहीं हैं, उनके नाम बाद में बनवाए जाएंगे।”
“किसी भी मतदाता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और सभी समस्याएं दूर की जाएंगी।”
समाजसेवी फखरे अहमद शोबी ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई से मतदाताओं की परेशानियां जल्द दूर होंगी।
— संवाददाता, अमर प्रभात
Budaun Amarprabhat