Breaking News

समर्पण निधि कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब कृष्ण चंद्र गांधी की स्मृति में सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ आयोजन

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को समर्पण सप्ताह के अंतर्गत श्रद्धेय कृष्ण चंद्र गांधी की पुण्य स्मृति में समर्पण निधि कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
विद्या भारती की शिक्षा योजना के जनक माने जाने वाले कृष्ण चंद्र गांधी ने वर्ष 1952 में गोरखपुर से इस अभियान का आरंभ किया था। उनका ध्येय था—भारत के प्रत्येक अंतिम जन तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बनवासी, गिरिवासी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में विद्या भारती निरंतर कार्य कर रही है। इसी सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति हेतु प्रतिवर्ष 24 से 30 नवंबर तक समर्पण सप्ताह मनाया जाता है।

उसी क्रम में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक समर्पण अर्पित किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बना।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने अभिभावकों से ऐसे संस्कारात्मक आयोजनों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्या भारती के माध्यम से 735 औपचारिक विद्यालय, 836 एकल शिक्षक विद्यालय एवं अनेक जनजातीय छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं, जिनके लिए प्राप्त समर्पण राशि विशेष महत्व रखती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्याएँ उपस्थित रहीं।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने प्रदान की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!