Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में उर्दू विभाग की वार्षिक प्रतियोगिताएं सम्पन्न

Spread the love

— संवाददाता गोविंद देवल

बदायूं।
आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में नवगठित उर्दू साहित्य परिषद द्वारा वार्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में मालूमाते-ए-आम्मा, तक़रीरी मुकाबला और गज़ल सराई प्रमुख रही।

गज़ल सराई में दरख़्शा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, फरजाना दूसरे स्थान पर रहीं और नीलोफर को तीसरा स्थान मिला।
मालूमाते-ए-आम्मा/क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान नबीला को मिला, दूसरे स्थान पर जेबा और तीसरे स्थान पर मेहरुल रही।
तक़रीर प्रतियोगिता में पहला स्थान मो. आदिल ने प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर फैज़ुर्रहमान रहे, जबकि तीसरा स्थान संयुक्त रूप से नबीला और नीलोफर को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. प्रेमचंद चौधरी और डॉ. ज्योति बिश्नोई ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जुनैद आलम ने किया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. हुकुम सिंह और डॉ. प्रियंका सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …