— संवाददाता गोविंद देवल
बदायूँ।
वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के स्काउट गाइड का प्रदर्शन शानदार रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं और एडवेंचर गतिविधियों में स्काउट गाइड ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जंबूरी का उद्घाटन किया, जबकि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका समापन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लाल दुहोमा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनिल जैन, राष्ट्रीय मुख्यायुक्त डा. केके खंडेलवाल और प्रादेशिक अध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को श्रेष्ठ नागरिक बनाने में सहायक है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले स्काउट गाइड को शुभकामनाएँ दी।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के स्काउट ने राइफल शूटिंग, रिंग थ्रू, प्लैंक ब्रिज, बास्केटबॉल, स्विमिंग बोर्ड, कमांडो ब्रिज जैसे एडवेंचर में ए ग्रेड प्राप्त किया।
डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में मदन लाल इंटर कालेज बिसौली के स्काउट ने प्रदर्शनी में श्रीराम मंदिर, इलेक्ट्रॉनिक झूला, ब्रेक डांस, ज्वालामुखी, वाटर फाउंडेशन, दिव्यांगों के लिए सेंसर प्रदर्शन में ए ग्रेड प्राप्त किया।
संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के स्काउट ने फूड प्लाजा में जिले को ए ग्रेड दिलाया।
कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज की टीम के स्काउट अंकित, उमंग पटेल, नैतिक, ऋषभ पटेल, रौनक, प्रशांत ने गो ग्रीन प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से 5000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
अन्य स्कूलों के स्काउट ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के स्काउट ने, राधे लाल इंटर कॉलेज कछला के स्काउट ने और पन्ना लाल नगर पालिका इंटर कालेज सहसवान के स्काउट ने क्लीनिंग कॉम्पिटिशन और फिटनेस चैलेंज में पुरस्कार प्राप्त किए।
एनए इंटर कालेज बिल्सी के स्काउट फूड प्लाजा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय हर्रायपुर को प्रथम स्थान मिला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उझानी और भदवार गर्ल्स इंटर कालेज उझानी की गाइड को पेजेंट शो में विशेष सम्मान मिला।
जिले के स्काउट गाइड ने इस अवसर पर श्रीलंका, नेपाल, मालदीप और सऊदी अरब के स्काउट गाइड को उपहार भी प्रदान किए।
नेशनल सिक्योरिटी इंचार्ज मुहम्मद असरार और सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने बच्चों के श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर यूनिट लीडर कुंवरसेन, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ, उमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी और स्काउट उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat