Breaking News

शेखुपुर में विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन विजेताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

— संवाददाता गोविंद देवल

बदायूँ, 29 नवम्बर।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा शेखुपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, बैडमिंटन और भारतोलन प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

कबड्डी में बालक वर्ग के जूनियर में विजेता बनी जगत एवं कादरचौक की संयुक्त टीम, जबकि सब जूनियर में जगत की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग में सब जूनियर में ग्राम बीबीपुर की टीम तथा जूनियर में कादरचौक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भारतोलन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पलक और विपिन विजेता रहे।

बैडमिंटन में सब जूनियर बालक वर्ग में विकास, जूनियर बालक वर्ग में विपिन, सब जूनियर बालिका वर्ग में अंजू, जबकि युगल बैडमिंटन में विकास एवं विनय विजेता रहे।

विजयी प्रतिभागियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने मैडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास नारायण शर्मा, कांति प्रसाद, पीटीआई सत्यवीर सिंह, दीपेश पाल, राम अवतार और मुकेश कुमार उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेंशनर्स भवन में हर्षोल्लास से मना ‘शिक्षक दिवस’, 8 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

Spread the love​बदायूँ। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, जनपद शाखा बदायूँ के तत्वावधान में …