Breaking News

राजकीय आईटीआई सलारपुर में आयोजित अप्रेंटिस मेले में 22 युवाओं को नौकरी का अवसर

Spread the love

— संवाददाता गोविंद देवल

बदायूँ, 28 नवम्बर।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सलारपुर में दिनांक 28-11-2025 को अप्रेंटिस मेला आयोजित किया गया। इसमें जुबिलेंट फूड वर्क्स नोएडा, पंचम मोटर बदायूँ, यदु शुगर मिल बिसौली सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

अप्रेंटिस मेले में 60 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इंटरव्यू के बाद 22 अभ्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें एक अभ्यर्थी का कॉन्ट्रैक्ट जेनरेट किया गया।

चयनित अभ्यार्थियों को जुबिलेंट फूड वर्क्स के द्वारा 13,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि अन्य कंपनियों के अभ्यर्थियों को 9,600 रुपये मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस चयन प्रक्रिया में सचिन कुमार सिंह, अनुदेशक, अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक, एवं प्रवीण कुमार, अनुदेशक का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …