संवाददाता : दानवीर सिंह, आसफपुर (बदायूं)
आसफपुर (बदायूं)—
बिजली बिल राहत योजना के तहत चलाए जा रहे विशेष शिविर में सोमवार को उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या उमड़ पड़ी। दिसंबर माह के पहले दिन क्षेत्र के गांव द्वंदपुर में आयोजित इस शिविर में बकायेदार उपभोक्ताओं ने राहत योजना का लाभ उठाते हुए अपने-अपने बिजली बिल जमा किए। शिविर का संचालन स्थानीय विद्युत उपखंड के विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
शिविर के दौरान विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 30 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले उपभोक्ताओं पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
तीन चरणों में चलेगी राहत योजना
बिजली बिल राहत योजना तीन चरणों में संचालित की जा रही है—
पहला चरण : 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025
100% ब्याज माफी
मूलधन में 25% की छूट
दूसरा चरण : 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026
100% ब्याज माफी
मूलधन में 20% की छूट
तीसरा चरण : 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026
100% ब्याज माफी
मूलधन में 15% की छूट
राजस्व निर्धारण पर भी विशेष छूट
प्रथम चरण में — 50% छूट
द्वितीय चरण में — 45% छूट
तृतीय चरण में — 40% छूट
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु पहले चरण में ही बिल जमा करा दें।
बिजली बिल राहत शिविर क्षेत्र के आसफपुर, परवेजनगर, दिसौली गंज व बगरैन में आयोजित किया गया।
इस दौरान टीम में विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी, यशवीर सिंह, अनेक पाल, शत्रुघ्न, ऋषिपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
यह जानकारी विद्युत अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी द्वारा प्रदान की गई। ✦
Budaun Amarprabhat