Breaking News

किसान की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

आसफपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान दिनेश (38 वर्ष), पुत्र तोताराम, देर रात अचानक संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पत्नी कृष्णा तथा तीन छोटे बच्चे—बेटा अर्जुन (14 वर्ष), बेटियाँ रानी (10 वर्ष) और सृष्टि (4 वर्ष)—रो-रोकर बेसुध हैं। परिवार का माहौल मातम में डूबा है।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक के पिता तोताराम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियाँ जैदी ने घटना की पुष्टि की है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

— संवाददाता : दानवीर सिंह, आसफपुर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!