Breaking News

बिल्सी। तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल, बिल्सी

बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही भैंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

अंबियापुर निवासी देवराज इंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी भैंस को घर लेकर जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने सड़क पार की, तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस सामने से आकर भैंस को रौंदते हुए निकल गई। उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही के कारण उनकी भैंस की जान गई है और ग्रामीण इस लापरवाही से बेहद नाराज़ हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …