Breaking News

बदायूं: रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पारिवारिक परामर्श शिविर में 23 मामलों का निस्तारण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। आज रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं में परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से एक विशेष पारिवारिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित काउंसलरों में श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री शिव स्वरूप गुप्ता, श्रीमती मधु गौतम और श्री भीमसेन सागर शामिल थे।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे, जिनमें उ0नि0 माया देवी महिला कांस्टेबल, डोली महिला कांस्टेबल, राखी महिला कांस्टेबल और स्वाति महिला कांस्टेबल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

शिविर में कुल 23 पारिवारिक समस्याओं की फाइलें लगाई गईं। इनमें से 16 फाइलों का सफलतापूर्वक काउंसलिंग किया गया, जबकि 1 फाइल में समझौता संपन्न हुआ। शेष मामलों में आगे की सुनवाई और निवारण के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई तथा उपस्थित पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके निवारण पर विचार किया गया।

पुलिस विभाग ने इस पहल को पारिवारिक विवादों के समाधान और सामूहिक सद्भाव बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!