Breaking News

बदायूँ में दलहन-तिलहन केंद्रों पर हुई खरीदारी, किसानों के लिए उपलब्ध समर्थन मूल्य

Spread the love

बदायूँ, 03 दिसंबर। प्राइस सपोर्ट योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में कृषक हित में सहकारिता विभाग द्वारा पीसीएफ के 2, पीसीयू के 4 और यूपीएसएस के 1, कुल 7 दलहन-तिलहन केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इन केंद्रों पर अब तक उर्द, मूंग, तिल और मूंगफली की खरीदारी की जा चुकी है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता ने जानकारी दी कि जिला सहकारी संघ लिमिटेड के अंतर्गत मोहनपुर, उझानी, बिचपुर, मिर्जापुर, अलापुर और म्याऊँ में इन दलहन-तिलहन केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों पर अब तक कुल 130 क्विंटल उपज की खरीदारी की जा चुकी है।

किसान भाई अपनी उपज संबंधित केंद्रों पर बेच सकते हैं। समर्थन मूल्य के अनुसार उर्द का मूल्य 7800 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली का 7263 रुपये प्रति क्विंटल और मूंग का 8768 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

किसानों को अपने उत्पाद केंद्रों पर समय पर बेचकर लाभ उठाने की सलाह दी गई है।

संवादाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेंशनर्स भवन में हर्षोल्लास से मना ‘शिक्षक दिवस’, 8 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

Spread the love​बदायूँ। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, जनपद शाखा बदायूँ के तत्वावधान में …