लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक सभा का आयोजन सुधीन्द्र शुक्ल के आवास पर किया गया! सभा का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करने और सनातन संस्कृति को पोषित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया! राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी ने अपने अंदाज में कहा कि अखिल भारतीय ब्रह्म समाज समाज के सभी लोगों को एकजुट करने और देश की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध संगठन है।
सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर सहित सभी तरीकों का विवरण देते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया।
सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करने में अग्रगामी है, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों को सभी के समक्ष रखा! मुकेश शर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व को साधुवाद देते हुए कहा कि आज विदेशी ताजमहल के बजाय राम जन्मभूमि के दर्शन कर अपने को सौभाग्यशाली समझते हैं। सदस्यता अभियान के प्रमुख के तौर पर महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने अखिल भारतीय ब्रह्म समाज को सदस्यता अभियान के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार जताया! संगठन के मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र तिवारी जी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्थापक सदस्य सुधांशु शुक्ल, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, कार्यवाहक महामंत्री मानवेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष जेपी बाजपेयी, राम कुमार चौबे, दया शंकर पाण्डेय, उपमहामंत्री संजीव गिरि, गिरिजा शंकर त्रिपाठी अंजनी कुमार दीक्षित, राम कृष्ण त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, महासचिव कौशिक बनर्जी, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मिश्र, धारा नाथ मिश्र, अवधेश त्रिवेदी, डॉ प्रवीण बाजपेयी, लखनऊ जनपद अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव शैलेन्द्र शुक्ल, विकास मिश्र, प्रद्योत शुक्ल, रामरूप यादव पप्पू यादव, एम के त्रिपाठी, एन के शुक्ल, आर के त्रिवेदी, राज नारायण मिश्र, मुकेश गुप्ता,अमित बाजपेयी, स्नेहलता मिश्र, प्रभा मिश्रा, गोविन्दा मिश्र, राम सजीवन सिंह, के डी मिश्र, एस बी टण्डन, विजय बहादुर सिंह, आर एन त्रिपाठी, सूर्यांश सिंह, अभिषेक शुक्ल, अमन शर्मा, रोहित चौरसिया, मुकेश कुमार वर्मा, दयानंद, रमेश चन्द्र शर्मा, रमेश चन्द्र मिश्रा अंकित शुक्ल, मनोज सारस्वत, अभिनव दीक्षित, बृजमोहन बाजपेई, वीरेन्द्र शर्मा, संदीप भटनागर आदि सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
Check Also
पूर्व डीआईजी राम शरत राम ने सपा की सदस्यता ली, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
Spread the loveलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की मौजूदगी में पूर्व डीआईजी …
Budaun Amarprabhat