Breaking News

उसहैत पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ, 06 दिसंबर 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंट गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना प्रभारी उसहैत के नेतृत्व में आज तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

1. ननकू पुत्र महताब शाक्य, निवासी ग्राम कमलेनगला, थाना उसहैत, जनपद बदायूँ, NBW वाद सं. 5884/2018, धारा 323/504 भादवि।

2. बब्लू पुत्र रामलाल सिंह, निवासी ग्राम असमयारफतपुर, थाना उसहैत, जनपद बदायूँ, NBW वाद सं. 26985/24।

3. किशनपाल शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा, निवासी ग्राम असमयारफतपुर, थाना उसहैत, जनपद बदायूँ, NBW वाद सं. 2874/18, धारा 323/325/504 भादवि।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के तहत लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी जारी रहेगी।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!