Breaking News

कुंवरगाँव में उर्स विवाद: पुलिस ने 14 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ, 06 दिसंबर 2025: थाना कुंवरगाँव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खासपुर में 05 दिसंबर की रात तिलिया सेम्मल वाले बाबा की मजार पर आयोजित उर्स के दौरान कव्वाली में पैसे देने को लेकर हुए झगड़े और मारपीट के मामले में पुलिस ने आज 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

वादी मोहम्मद सगीर की तहरीर पर थाना कुंवरगाँव में मु0अ0सं0 195/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109 बीएनएस बनाम 7 अभियुक्तों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर कुंवरगाँव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं: अरमान, शारिक, शवाब, आफताब, मो. शावेज, मो. शारिक, मो. महताब, मुशीर, तारिक, विकार, आकिब, आमीर, मो. हसनैन और अमजद हसन। सभी अभियुक्तों को कुंवरगाँव-बदायूँ मार्ग पर ग्राम कासिमपुर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त घटनास्थल के प्रमुख आरोपियों में शामिल थे और उनका विभिन्न विवादों में संलिप्त होना सामने आया था। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा और थाना कुंवरगाँव की पुलिस टीम शामिल रही।

संवाददाता: गुड्डू रस्तोगी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!