Breaking News

गोमतीनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर के बाहर महिला का शव, दो गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ, 06 दिसंबर 2025: गोमतीनगर इलाके में रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर के पास एक महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला को शराब पिलाई, संबंध बनाए और पैसे की मांग पर उसकी हत्या कर दी। मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष थी और वह अलीगंज सेक्टर-बी की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात करीब 8 बजे महिला ई-रिक्शा में बैठकर नवाब पुरवा ठेके पर शराब लेने गई। इसी दौरान देवेंद्र नामक आरोपी को महिला ने रोका और ई-रिक्शा में बैठ गई। रास्ते में महिला ने शराब पीने और संबंध बनाने की शर्त रखी। इसके बाद आरोपियों ने महिला को विशाल खंड-2 स्थित सूरज की झोपड़ी ले जाकर साथ बैठकर शराब पिली और संबंध बनाए।

आरोपियों के मुताबिक, इसके बाद महिला ने पैसे की मांग शुरू कर दी और न देने पर हंगामा करने लगी। पॉश रिहायशी इलाके में बदनामी के डर से आरोपियों ने उसे शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान गुस्से में महिला का सिर पीछे रखे तख्त से टकरा गया और वह बेहोश हो गई। काफी देर तक उठ न पाने पर आरोपियों को महिला की मौत का अहसास हुआ।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

संवाददाता सूत्र:


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!