Breaking News

आगरा कॉलेज में छात्रा की पिटाई, नाक और कान से बहा खून

Spread the love

आगरा, 06 दिसंबर 2025: सैया थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में दो चोटी न बनाने पर शिक्षकों ने एक छात्रा को बेरहमी से पीटा। छात्रा के मुंह में लौटा मारा गया, जिससे उसके नाक और कान से खून बहने लगा।

गंभीर हालत में छात्रा को तुरंत एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और स्कूल पक्ष के लोगों से हाथापाई भी हुई।

परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही कार्रवाई की बात कह रही है।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …