Breaking News

बाराबंकी में उपमुख्यमंत्री का सरप्राइज निरीक्षण, सब्जी मंडी में खुद खरीदी सब्जियाँ

Spread the love

बाराबंकी, 06 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज अचानक अपना काफिला रुकवाकर सब्जी मंडी का रुख किया। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे डिप्टी सीएम ने आम लोगों की तरह गोभी, खीरा, मूली और धनिया के भाव दुकानदारों से पूछे।

मंडी में मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब उपमुख्यमंत्री ने खुद बोरी उठाकर सब्जियाँ खरीदीं। उन्होंने कारोबारियों से महंगाई, पहुंच और उपलब्धता को लेकर बातचीत भी की।

अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह औचक था, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं और किसानों से सीधा संवाद कर बाजार की वास्तविक स्थिति को समझना था।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!