Breaking News

पुलिस लाइन बदायूं में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love

— संवादाता : गोविन्द देवल

बदायूं। पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ उत्तर प्रदेश के पत्रांक दिनांक 07-11-2025 के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह एवं पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित पुलिस चिकित्सालय में निःशुल्क मासिक होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. रजनीश शर्मा, फार्मासिस्ट संजील, एवं वार्ड बॉय केशव राम की टीम ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच की और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारी लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य शिविर के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग द्वारा ऐसे शिविरों को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …