Breaking News

कुंवरगांव पुलिस ने 5.470 किलो डोडा छिल्का के साथ तस्कर को दबोचा

Spread the love

— संवाददाता गुड्डू रस्तोगी

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कुंवरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थानाध्यक्ष कुंवरगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज 07.12.2025 को बदायूं–कुंवरगांव मार्ग पर ग्राम फरीदपुर तिराहे से एक आरोपी को डोडा छिल्का के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त भूरे अली पुत्र मल्लन उर्फ मुल्लू, निवासी ग्राम लाही फरीदपुर, थाना कुंवरगांव, उम्र 50 वर्ष है। उसके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में लगभग 5 किलो 470 ग्राम डोडा छिल्का बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 39,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 197/25, धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

भूरे अली के खिलाफ पूर्व में कुल 13 मुकदमे दर्ज पाए गए, जिनमें—

1. 302/201/364 भादवि

2. 25 आर्म्स एक्ट

3. 3 गुंडा एक्ट

4. 110 जी एक्ट

5. 8/20 NDPS एक्ट

6. 379/411 भादवि

7. 452/147/323/504/506 भादवि

8. 417/420/511 भादवि

9. 3/5/8 गौवध अधिनियम
आदि कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह सहित थाना कुंवरगांव की पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!