Breaking News

शंकर गिरी महाराज मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Spread the love

कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम ललसी नगला स्थित प्राचीन श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज मंदिर में रविवार, 19 जुलाई 2026 से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 24 जुलाई 2026 तक चलेगा।
भाजपा सदस्य दिनेश कश्यप द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के पीछे एक भावुक कहानी है। दिनेश कश्यप ने बताया कि श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज के आशीर्वाद से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है, जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने अपने निजी व्यय से इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया है।
कथा के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत कथावाचिका श्रीमती मीरा देवी कुमारी ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार एवं मानव जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा सुनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
ग्रामीणों के अनुसार, श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज मंदिर लगभग 250 वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां समय-समय पर भजन-कीर्तन, कथा और यज्ञ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में दिनेश कश्यप के साथ पोतीराम, पप्पू, सुशील, बीबी लाल सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग की विभिन्न नीतियों के विरोध में नायब तहसीलदार मो. हारिस के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बिसौली इकाई ने …

error: Content is protected !!