Breaking News

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the love

भाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ ‘गऊ माँ सेवा रोटी पात्र’
बदायूँ। भारतीय संस्कृति में ‘गौ-ग्रास’ यानी गाय के लिए पहली रोटी निकालने की सनातन परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय कदम उठाया गया है। श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम द्वारा शुरू की गई इस अनूठी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद (शाखा गौरीशंकर) ने शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘गऊ माँ सेवा रोटी पात्र’ स्थापित किया है। शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने इस सेवा पात्र का विधिवत पूजन कर ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके परिवारों को गौमाता के संरक्षण से जोड़ना है। उन्होंने कहा, “यद्यपि आज भी सनातन परिवारों में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह परंपरा कहीं न कहीं धूमिल हो रही है। अब हम सबको संकल्प लेना होगा कि हर घर से प्रतिदिन अनिवार्य रूप से एक रोटी गौमाता के नाम निकले।”
उन्होंने आगे धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू मान्यताओं में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और उनमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है। प्रतिदिन गऊ माँ को रोटी खिलाकर हम करोड़ों देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
गौशाला धाम की इस सामाजिक पहल को बल देने के लिए भारत विकास परिषद के संरक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी मंजू रानी गुप्ता के साथ मिलकर इस विशेष ‘गऊ माँ रोटी पात्र’ को तैयार करवाया और इसे विद्यालय को भेंट किया। इस पात्र में विद्यालय के बच्चे प्रतिदिन स्वेच्छा से अपने घर से लाई गई एक रोटी डालेंगे, जिसे बाद में गौशाला भिजवाया जाएगा।
कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र झा ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक वर्ग को प्रतिदिन गौमाता के लिए रोटी सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रधानाचार्य कुशल शर्मा द्वारा किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर चंद्र प्रकाश गुप्ता, मनीष सिंघल, सचिन भारद्वाज, राजेंद्र गुप्त, मुकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजीव अग्निहोत्री, के.बी. गुप्ता एवं आकाश कमल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

S.I.R में किए उत्कर्ष कार्य और समाजसेवा के लिए आमिर सुल्तानी किया गया सम्मानित

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक फोरम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्य …

error: Content is protected !!