Breaking News

पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

संवाददाता आई एम खान

बिसौली। समाजवादी पार्टी की ओर से मुड़िया धुरे स्थित एमजी ग्रीन में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि सामाजिक न्याय के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, बनबारी लाल पाठक, रजनीश गुप्ता, राजेंद्र गुरुजी, सुरेश पाल सिंह चौहान, सतीश प्रेमी, गजराज सिंह यादव, एड. अल्ताफ हुसैन, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम, अमित मथुरिया, काजी शाहनवाज खान, आकाश मिश्रा, रामबाबू यादव, एड. जितेंद्र यादव, खजाना देवी, डॉ. आश मोहम्मद, मोर सिंह पाल, सुरेंद्र सागर, सुनील यादव, उदयवीर शाक्य, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, अनीस फारूकी, सुनीता पाल, मशरूर खां, सकलेन प्रधान, एड. राजीव यादव, एड. मोहित शर्मा, भूपेंद्र दिवाकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्राथमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, बच्चों और अभिभावकों ने रोपे पौधे

Spread the loveबदायूँ। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए प्राथमिक विद्यालय …

error: Content is protected !!