Breaking News

जर्जर सड़क पर पलटा स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा, कई बच्चे घायल

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा के पास जर्जर सड़क और जलभराव के बीच स्कूली बच्चों से भरा एक ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। हादसे में कई बच्चों को मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से बदहाल है और बारिश के दौरान जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

साथ ही लोगों ने वाहन चालकों से भी अपील की कि ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों या सवारियों को न बैठाएं और खराब सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला गुरुकुल गुधनी बच्चों की प्रतियोगिताएं

Spread the love*प्रतियोगिताओं से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : तृप्ति आर्य* बिल्सी , तहसील …

error: Content is protected !!