Breaking News

साहबगंज में परिवार पर दुखों का पहाड़, किडनी इंफेक्शन से 20 वर्षीय बेटी की मौत

Spread the love

: संवादाता गोविंद देवल

बिल्सी, मोहल्ला संख्या 8:
नगर के मोहल्ला संख्या आठ में बिजली मिस्त्री सुजीत शर्मा और उनकी पत्नी कुंती देवी के घर अचानक शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की 20 वर्षीय बेटी ज्योति शर्मा का लंबे समय से चल रहे गंभीर किडनी इंफेक्शन के कारण निधन हो गया।

परिवारजनों के अनुसार, ज्योति पिछले कई महीनों से अस्पताल में इलाज करवा रही थी, लेकिन बीमारी लगातार बढ़ती गई। शुक्रवार को हालत बिगड़ने के बाद ज्योति ने अंतिम सांस ली।

परिवार में अचानक आए इस दुख से चीख-पुकार मच गई, और माता-पिता समेत सभी परिजन बेसुध हो गए। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और जैसे ही मौत की खबर फैली, रिश्तेदार और परिचित घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाते रहे।

ज्योति के असामयिक निधन ने पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया है, और उनके माता-पिता के आंसू अब भी थम नहीं रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …