Breaking News

बिल्सी नगर की पेयजल व्यवस्था दो दिन से ठप, नागरिक परेशान

Spread the love

बिल्सी नगर में बीते दो दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में पानी की आपूर्ति बंद होने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

नगर के कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जल आपूर्ति बाधित होने की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई।

कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नागरिकों में जल विभाग के प्रति रोष व्याप्त है और लोग जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!