Breaking News

निर्माण श्रमिकों के लिए राहत: पंजीयन नवीनीकरण की तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

Spread the love

बदायूँ

सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ के निर्देश पर उन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बड़ी राहत दी गई है, जिन्होंने पिछले चार वर्ष या उससे अधिक समय से अपना पंजीयन नवीनीकृत नहीं कराया है। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है।

उन्होंने जनपद बदायूँ के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि जिनका पंजीयन लंबे समय से नवीनीकृत नहीं हुआ है, वे उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट अथवा किसी नजदीकी जनसुविधा केंद्र के माध्यम से अपना नवीनीकरण अवश्य करा लें।

सहायक श्रमायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में नवीनीकरण न कराने पर श्रमिकों का पंजीकरण निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा, जिसके बाद वे बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।

उन्होंने श्रमिकों से समय पर नवीनीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि यह उनके हितों और भविष्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!