Breaking News

आनंद निकेतन सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण संपन्न

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बरेली। नकटिया आदर्श नगर स्थित आनंद निकेतन सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती की प्रांतीय योजना के अनुसार दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं गतिविधियों का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। निरीक्षण दल के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन, शैक्षिक क्रियाकलापों एवं कार्यालय व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया। अवकाश के उपरांत आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्र परिषद के व्यवसायी छात्रों के साथ बैठक कर विद्या भारती योजना के उद्देश्य एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर उझानी के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने बोधकथा के माध्यम से जीवों पर दया तथा परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया।

निरीक्षण मंडल में राजेश कुमार शर्मा (नैनीताल मार्ग, बरेली) एवं रामनाथ जी (रामपुर बाग, बरेली) शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान बरेली संभाग के जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदास प्रजापति ने निरीक्षण मंडल के सदस्यों का परिचय कराया।

द्वितीय दिवस वंदना सत्र में शिशु सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात शिशु भारती के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय की गतिविधियों एवं शिशु विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय व्यवस्थापक मुनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति को लेकर सुझाव रखे, वहीं पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सुशील कुमार मिश्रा, प्रवीण, कृष्ण बिहारी, दुर्वेश, श्रीमती सरिता, श्रीमती पूजा, श्रीमती सविता, श्रीमती प्रिया राठौर, हिमांशु कुमारी सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!