Breaking News

आसफपुर में किसान गोष्ठी आयोजित, उन्नत खेती व मृदा परीक्षण पर दी गई जानकारी

Spread the love

संवाददाता : दानवीर सिंह

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में प्रभारी मुकेश बाबू मिश्रा एवं कृषि प्रभारी महिपाल गंगवार के नेतृत्व में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि सूचनातंत्र शुद्धिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती एवं मृदा परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि सोनू कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा हरप्रसाद वर्मा, एसएमएस नेत्र पाल सिंह, टीएसी उदयवीर सिंह, मोहम्मद अफजाल, बीटीएम विमल कांत पाठक, एटीएम ब्रजेश गंगवार, राहुल यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पवन यादव की उपस्थिति रही।
गांव राजटिकोली के उन्नत किसान सुधीर कुमार उपाध्याय एवं गांव सलेमपुर निवासी जयवीर सिंह ने उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं मृदा परीक्षण के आधार पर फसल उत्पादन बढ़ाने के सुझाव दिए।

किसान गोष्ठी में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के दबथरा, मोहकमपुर, हरदासपुर, मलखानपुर, सहावर, निजामुद्दीनपुर शाह, मानपुर, राजटिकोली, मन्नूनगर, श्यामपुर, पहाड़पुर, बरगवा, कलरावाला, नूरनगर कौड़ियां सहित अनेक गांवों से आए किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ने की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय किसान नौबत सिंह, राजेश यादव, सुधीर कुमार उपाध्याय, जयवीर सिंह, अतर सिंह यादव, कंप्यूटर सिंह यादव, नंद किशोर यादव, ओमपाल सिंह यादव, झांझन सिंह यादव उर्फ लल्ला सिंह, हकीम सिंह, गुड्डू, हरिशंकर, सुरेन्द्र सिंह राठौर, अरविंद, छत्रपाल व राजाराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर कृषि विभागीय अधिकारियों द्वारा गोष्ठी में शामिल सभी किसान भाइयों को अपराह्न भोजन कराया गया तथा उन्हें कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर विदा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!