Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न

Spread the love

संवाददाता: आई. एम. खान

बिसौली। रविवार को रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं द्वारा नामित चुनाव अधिकारी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज अर्सिस बरखिन के प्रधानाचार्य भूप सिंह राठौर की मौजूदगी में विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सभी सदस्यों द्वारा प्रत्याशियों को सर्वसम्मति से समर्थन दिए जाने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। चुनाव अधिकारी ने दोपहर 2 बजे सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि प्रबंधक पद के लिए अखिलेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष पद के लिए इंद्रदेव त्रिवेदी, उप प्रबंधक पद के लिए पूर्णानंद शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए सुधाशंकर शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेमपाल मौर्य को सर्वसम्मति से चुना गया है।

प्रबंध समिति की कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में डॉ. प्रवीण शर्मा, अरविंद आर्य, महेंद्र पाल, सुधांशु शर्मा, दाताराम गुप्ता, तरुण शर्मा एवं प्रभात शर्मा निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित गणमान्य लोगों ने बधाइयां दीं। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल शर्मा, मुनीश शर्मा, सर्वेश शर्मा, मधु शर्मा, विपनेश मिश्रा, मुकेश शांखधार, आशीष पाराशरी, दीपक पाठक, रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, अमित पाराशरी, आशीष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!