
संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बदायूं में जनसुनवाई एवं ब्लॉक जगत में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा व बलात्कार से संबंधित कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन पर आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई को संबोधित करते हुए अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। राज्य महिला आयोग हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जागरूकता चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर साक्षी, विमला एवं शबनम की गोदभराई कराई गई।
महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220 अथवा व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी दर्ज कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सिटी रजनीश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवनीत सिंह, महिला थाना प्रभारी प्रियंका, खंड विकास अधिकारी मनीष वर्मा, सहायक पंचायत अधिकारी लक्ष्मण सिंह ग्वाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सुपरवाइजर) गीतांजली, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मो. असलम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा, परियोजना समन्वयक कमल शर्मा, परामर्शदाता डोली, सहायक लेखाकार मो. फैज, मीना सिंह (सचिव काशी समाज शिक्षा संस्थान, बदायूं) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat