Breaking News

उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट, दृश्यता 25 मीटर तक गिरने की चेतावनी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए गंभीर मौसम अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार उत्तर प्रदेश में दृश्यता तेजी से घट रही है। वर्तमान में कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी करीब 50 मीटर दर्ज की गई है, जो अगले 1 से 2 दिनों में घटकर 25 से 30 मीटर तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते ठंड के साथ-साथ गलन भी बढ़ेगी। खासकर सुबह और देर रात घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले 2 से 4 दिनों तक मौसम की स्थिति गंभीर बनी रहेगी। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की आशंका है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!