Breaking News

दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला पति समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

सहसवान (बदायूं)। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट व उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरु निवासी अनम पुत्री शाकिर ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व गांव के ही आकिल के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग करने लगे और इसी को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।

पीड़िता ने गृहस्थी बचाने के लिए सब कुछ सहन किया। उसकी तीन वर्षीय व एक वर्षीय दो पुत्रियां हैं। इसके बावजूद ससुरालियों का व्यवहार और अधिक क्रूर होता गया। अनम के अनुसार चार अक्टूबर को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 11 अक्टूबर को दोबारा मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

महिला की तहरीर पर पति आकिल सहित सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
स्थान: सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!