![]()
सहसवान (बदायूं)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफ़िज़ इरफ़ान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब/नकाब जबरन हटाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में साफ तौर पर मुख्यमंत्री द्वारा महिला की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता का सार्वजनिक रूप से उल्लंघन किया गया है।
हाफ़िज़ इरफ़ान ने कहा कि यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 और 25 का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने इसे देश की हर महिला के सम्मान पर हमला बताते हुए कहा कि किसी भी महिला के पहनावे और उसकी धार्मिक पहचान के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है, चाहे ऐसा करने वाला व्यक्ति कितना ही बड़े पद पर क्यों न हो।
उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और बिहार राज्य महिला आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हाफ़िज़ इरफ़ान ने बिहार के मुख्यमंत्री से पीड़ित महिला और देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की है।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान
स्थान: सहसवान, बदायूं
Budaun Amarprabhat