Breaking News

DCCC के तत्वावधान में तिलहर में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

Spread the love

सोर्स सेग्रीगेशन से शहर को स्वच्छ और हरित बनाने का आह्वान
संवाददाता: काजल मिश्रा
तिलहर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित DCCC (जिला कंट्रोल एंड कमांड सेंटर) के अंतर्गत गुरुवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव द्वारा किया गया, जिसमें नागरिकों को सोर्स सेग्रीगेशन अर्थात कचरे को उसके स्रोत पर ही अलग-अलग करने के प्रति जागरूक किया गया। यह पहल तिलहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को गीले एवं सूखे कचरे के सही पृथक्करण की जानकारी दी गई। गीले कचरे में रसोई से निकलने वाले जैविक अपशिष्ट तथा सूखे कचरे में प्लास्टिक, कागज, धातु आदि को अलग रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि इससे कचरे का वैज्ञानिक एवं प्रभावी निस्तारण संभव होगा और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी।
इस पूरे जागरूकता अभियान की निगरानी DCCC द्वारा की गई। DCCC अधिकारियों ने नगर पालिका को स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। अधिकारियों का कहना था कि यदि प्रत्येक नागरिक कचरे को अलग-अलग करने की आदत डाल ले, तो शहर को स्वच्छ बनाए रखना कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका तिलहर के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, विनय शुक्ला, इस्लाम बाबू, सफाई नायक अशोक कुमार सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की ओर से सुपरवाइजर पंकज कुमार के साथ सहयोगी सुरजीत यादव, सुरजन यादव, अमरपाल राठौर एवं मीरा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण के महत्व की जानकारी दी और इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
अंत में अधिकारियों एवं आयोजकों ने संयुक्त रूप से अपील की कि तिलहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!