Breaking News

फैजगंज बेहटा गौशाला का चेयरमैन ने किया निरीक्षण गोवंश की देखभाल व ठंड से बचाव के दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में स्थित गौशाला का शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन इसरार खान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में रह रहे गोवंश के खानपान, आवास व्यवस्था तथा ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने केयर टेकर को निर्देश देते हुए कहा कि ठंड के मौसम में गोवंश को झूल ओढ़ाने और अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं पानी की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
श्री खान ने कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण नगर पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित निगरानी रखने और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मोहित कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …