संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। जनपद के थाना उघैती क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितौरा में हुई लूट के प्रयास की घटना तथा अपराध नियंत्रण में बरती गई लापरवाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने गंभीरता से लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना उघैती अवधेश कुमार, चौकी इंचार्ज नरैनी उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार तथा बीट हेड कांस्टेबल राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध की गई यह कार्रवाई विभागीय अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कड़ा कदम है।
उधर, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
Budaun Amarprabhat