Breaking News

निबंध व काव्य पाठ के माध्यम से याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई

Spread the love

आदर्श इंटर कॉलेज में अटल जयंती पर हुई विविध प्रतियोगिताएं

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अटल जी के विचारों, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल बिहारी वाजपेई को याद करना केवल अतीत का गुणगान नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन है। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, विचारों की दृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम के अंतर्गत “राष्ट्र निर्माण में अटल बिहारी वाजपेई का योगदान” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन भी किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मंच संचालन आनंद सिंह ने किया।
इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, रेनू कुमारी, विनोद कुमार, साक्षी, शिवानी, अंशिका, कामेन्द्र सिंह, अमित पाराशरी, प्रकाशवीर, हरदीप सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!