Breaking News

बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने किया पैदल गश्त

Spread the love

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिया संदेश

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। नगर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजार तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया।
पैदल गश्त के दौरान इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा।
इंस्पेक्टर श्री पुंडीर ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अरिल नदी के पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ, 35 से 40 किमी क्षेत्र में होगा काम

Spread the loveसम्भल। ‘एक जनपद-पांच नदियां’ अभियान के तहत अरिल नदी के पुनरुद्धार कार्य का …