Breaking News

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

Spread the love

कृष्णापुरी में बैठक कर लोगों से यात्रा से जुड़ने की अपील

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। आगामी वर्ष 18 जनवरी 2026 को प्रस्तावित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को शहर के कृष्णापुरी मोहल्ले स्थित श्री जी रिसॉर्ट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए यात्रा प्रमुख एवं भागवत प्रवक्ता मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने कहा कि समाज में आपसी एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सनातन परंपरा के मूल्यों, सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द पर जोर देते हुए लोगों से जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। बैठक में उपस्थित लोगों से पदयात्रा को शांतिपूर्ण, सकारात्मक और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक में विशाल मौर्य, आरडी शर्मा, नरेश चंद्र शंखधार, देवेश चंद्र मिश्र, शिवाकर मौर्य, रघुनंदन प्रसाद, राकेश बाबू सक्सेना, राकेश बाबू गुप्ता, एसी उपाध्याय, प्रदीप कटियार, आरवी दुबे, रामवीर शर्मा, रजनीश दीक्षित, अनुपम पचौरी, रिंकू दीक्षित, इंजीनियर अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!