Breaking News

बदायूँ: राशन वितरण के दौरान गाली-गलौच का मामला, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

Spread the love

बदायूँ, 20 दिसंबर। मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में जाहरवीर स्वयं सहायता समूह के राशन कोटे पर वितरण के दौरान संचालिका संतोष कुमारी के साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया। इस कारण राशन वितरण बाधित हो गया।
संचालिका के पति नेत्रपाल सिंह शैलानी ने मुजरिया थाना प्रभारी को शिकायत दी कि राशन वितरण के दौरान गांव के ही राय सिंह ने कम तौल का आरोप लगाकर संचालिका से अभद्र व्यवहार किया और गालियां दीं। इसी बीच सतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी दी।
संतोष कुमारी ने बताया कि राय सिंह ने एक दिन पहले ही अपना राशन ले लिया था, बावजूद इसके दूसरे दिन आकर विवाद किया गया। उन्होंने सतेंद्र सिंह पर परिवार के खिलाफ पूर्व से झूठी शिकायतें कर मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।
नेत्रपाल सिंह ने आरोपियों से जान-माल के खतरे का हवाला देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी मुजरिया ज्योति सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ 151 आईपीसी के तहत चालान कर दिया गया है। वहीं, जिसने जाति सूचक गालियां दीं, वह मामला सीओ स्तर का है और संबंधित प्रार्थना पत्र सीओ को भेजा जा रहा है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!