Breaking News

बदायूं: त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Spread the love

बदायूं, 20 दिसंबर। कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी मुजरिया में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। शिविर में लगे बच्चों के तंबू शहर का आकर्षण बने और उन्होंने अनुशासन, संगठन क्षमता व टीम भावना का जीवंत परिचय दिया।
मुख्य अतिथि, थाना अध्यक्ष मुजरिया श्रीमती ज्योति सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर स्काउट–गाइड के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही जीवन को सार्थक दिशा मिलती है। स्काउट–गाइड प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार करता है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं को आह्वान किया कि वे सेवा, साहस और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बनाकर महान लक्ष्यों की ओर अग्रसर हों।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
स्काउट सीनियर वर्ग:
प्रथम: सरदार भगत सिंह टोली
द्वितीय: चंद्रशेखर आजाद टोली
गाइड वर्ग:
प्रथम: रानी लक्ष्मीबाई कंपनी
द्वितीय: राधा कृष्ण कंपनी
तृतीय: श्री कृष्णा कंपनी
गाइड जूनियर वर्ग:
प्रथम: मां सरस्वती और विष्णु लक्ष्मी कंपनी (संयुक्त)
द्वितीय: मां गायत्री और राधा कृष्ण कंपनी
तृतीय: भारत माता कंपनी
प्रतियोगिताओं में शिक्षक अवधेश शर्मा और जया सिंह निर्णायक रहे। विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा मेडल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्काउट शिक्षक ज्ञान प्रकाश ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र, ऊषा यादव, गायत्री, संध्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!