Breaking News

श्रीमती अमृता देवी इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट–गाइड शिविर का दूसरा दिन सम्पन्न

Spread the love

उझानी (बदायूं) | संवाददाता

उझानी क्षेत्र में भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में श्रीमती अमृता देवी इंटर कालेज, धर्मपुर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट–गाइड शिविर का दूसरा दिन विविध प्रशिक्षण गतिविधियों में समर्पित रहा।
इस दिन शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, गांठें और बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स निर्माण, आपदा प्रबंधन और मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान टीमों को युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और आकस्मिक घटनाओं में स्वयं को सुरक्षित रखने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने की तकनीकें सिखाई गई।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में घबराहट सबसे बड़ा शत्रु है। युवाओं को धैर्य बनाए रखने, जल्दबाजी से बचने और उपलब्ध संसाधनों का समझदारी से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने मॉक ड्रिल को वास्तविक जीवन में जीवन रक्षक अभ्यास बताया।
प्रबंधक पीएस राजपूत ने स्काउट ध्वज फहराया और कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति और समाज सेवा की भावना पैदा करती है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि धरती, जल और जंगल की सुरक्षा राष्ट्र की सुरक्षा है।
शिक्षिकाओं साधना और गुंजन ने बताया कि स्काउट–गाइडिंग से अनुशासन, सहनशीलता और कठिन परिस्थितियों में स्वयं को सक्षम बनाने की कला सीखने को मिलती है। प्रशिक्षण में आग में फंसे लोगों को निकालना, डूबते व्यक्तियों को बचाना, टेंट निर्माण, भोजन तैयारी और विभिन्न गांठों की ट्रेनिंग शामिल थी।
वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र और रितिक माहेश्वरी के नेतृत्व में युद्धकालीन आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल का अभ्यास भी किया गया।
इस अवसर पर श्याम यादव, सुमित कुमार सिंह, मयंक यादव, नीरज, नेहा, सपना, नरेंद्र कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!