Breaking News

उझानी में “न्याय तक पहुंच” वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

बदायूं | संवाददाता

बदायूं जनपद के विकास खण्ड उझानी में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स एलायंस के सहयोग से “न्याय तक पहुंच” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सभागार कक्ष में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य द्वारा मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद संस्था सचिव मीना सिंह ने जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल तस्करी जैसे चार महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम कर रही है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य ने बाल विवाह के दुष्परिणाम और इसके रोकथाम के लिए गांव-गांव जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। लेखाकार प्रकाश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी।
बाल विकास एवं पोषण आहार सुपरवाइजर शोभा शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले पोषाहार की जानकारी साझा की। कम्युनिटी सोशल वर्कर अनुपम ने बताया कि किसी भी बच्चे या महिला के शोषण की जानकारी मिलने पर 1098 या 112 टोल फ्री नंबर पर सूचना देना हमारी जिम्मेदारी है।
प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 और इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। संस्था समन्वयक देवेन्द्र पाल ने बाल श्रम निषेध अधिनियम और श्रम, समाज कल्याण तथा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
अंत में काउंसलर चेतना ने उपस्थित लोगों से बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में वॉलेंटियरों और उपस्थित सभी लोगों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गणित ओलंपियाड में कादरचौक के मेधावियों का जलवा टॉप-10 में जगह बनाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Spread the loveकादरचौक। ब्लॉक कादरचौक स्थित बीआरसी असरासी पर आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में परिषदीय …