Breaking News

बिल राहत योजना कैंप का अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर में आयोजित बिल राहत योजना 2025–26 के अंतर्गत लगाए गए कैंप का शुक्रवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में मौजूद विद्युत उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर योजना के लाभों की जानकारी दी और उनकी विद्युत संबंधी समस्याएं सुनीं।
अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का तत्काल व प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें बिल राहत योजना की जानकारी दें और कैंप में लाकर उनका पंजीकरण कराएं।
श्री चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट के साथ-साथ मूलधन में भी विशेष राहत दी जा रही है, जिससे बकायेदार उपभोक्ता आसानी से अपने लंबित विद्युत बिलों का निस्तारण कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिकतम लोगों को मिल सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ बिसौली अमित कुमार, एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, संगम, अनिल, उमेश, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन, विकास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हरिद्वार में सम्मानित हुए रामपुर के शिक्षक

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। प्राथमिक विद्यालय भोट बक्काल के प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सक्सेना को …

error: Content is protected !!