Breaking News

महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज, बिल्सी में रोवर रेंजर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Spread the love


बिल्सी, बदायूं — संवाददाता
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी के प्रांगण में सत्र 2025-26 के लिए रोवर रेंजर प्रशिक्षण का तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सहाबुद्दीन अली द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को रोवर रेंजर गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने समस्त छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षक और छात्र लॉर्ड बेडेन पावेल के जीवन से प्रेरणा लें और रोवर रेंजर के आदर्शों का पालन करें।
शिविर में श्री मो. असरार अहमद ने छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिवस पर बीपी (बेडेन पावेल) का परिचय, स्काउट-गाइड झंडे, स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा, रोवर रेंजर नियम और टेंट पिचिंग की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा स्काउट-गाइड से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी साझा की गईं।
कार्यक्रम में शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, सुभाष बाबू, अब्दुल रईस खान, प्रदीप और सूरजपाल ने शिविर के सफल संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
शिविर का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व कौशल, टीम भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, जिससे वे रोवर रेंजर गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!