Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में बेसिक शिक्षा परिषद की खेलकूद प्रतियोगिता में चिटौली ओवरऑल चैंपियन, यूपीएस औंध का दबदबा

Spread the love

बरेली।

संवाददाता: गोविंद देवल
विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को उनासी स्थित मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने किया।
प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र की विभिन्न न्याय पंचायतों से आए छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं योग सहित कई खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन पर न्याय पंचायत चिटौली ओवरऑल चैंपियन घोषित की गई, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर यूपीएस औंध का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में चिराग (फतेहगंज), 100 मीटर व 400 मीटर में साहिल (फतेहगंज), 200 मीटर में सोहेल (टिटौली) विजेता रहे। कबड्डी और खो-खो में चिटौली न्याय पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर में गौरी (फतेहगंज), 100 मीटर में रिया (फतेहगंज), 200 मीटर में रिया (मनकरी) और 400 मीटर में आरती (नारा फरीदपुर) ने बाजी मारी। कबड्डी व खो-खो में न्याय पंचायत चिटौली से उनासी प्रथम स्थान पर रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में आर्यन (औंध), 400 व 800 मीटर में पवन (मनकरी) विजेता रहे। कबड्डी और खो-खो दोनों प्रतियोगिताओं में यूपीएस औंध ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर में देविका (मंत्री), 200 मीटर में निशा (नारा फरीदपुर), 400 मीटर में शीतल (मनकरी) और 800 मीटर में सुमंगला (औंध) विजेता रहीं। कबड्डी में नारा फरीदपुर और खो-खो में मनकरी की टीम विजयी रही।
खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी हरीश गंगवार, हरीश बाबू, अखिलेश गंगवार, विनोद चौधरी, सीमा कपूर सहित अनेक शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित कुमार, रमेश चंद्र, राजकुमार सिंह, महेंद्र पाल, सविता हिरोलिया, मिथलेश यादव, संगीता सिंह, आयुष बंसल, राहुल यादववंशी, महेश्वरी देवी, रीना यादव, मोहन स्वरूप, गुलरेज़ जैदी, सत्यपाल, अमित यादव व प्रधानाचार्य राहुल यादववंशी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में एआरपी आशीष शर्मा, संगीता त्रिवेदी एवं राजीव वेश भी उपस्थित रहे। पंजीकरण एवं परिणाम लेखन का कार्य रीना यादव व अलंकार शर्मा ने किया, जबकि मंच संचालन अमर कुमार द्विवेदी ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!