Breaking News

कुंवरगांव में विद्युत लाइन से टकराकर घायल हुआ सारस, ग्रामीणों ने दिखाई संवेदनशीलता

Spread the love

संवाददाता: गुड्डू रस्तोगी
कुंवरगांव। चकोलर–दुगरैया मार्ग पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस के हाइटेंशन विद्युत लाइन से टकराकर घायल होने की घटना सामने आई, जिसने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्युत लाइन से टकराने के कारण सारस गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी समय तक सड़क किनारे तड़पता रहा।
सुबह राहगीरों की नजर घायल पक्षी पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के गांवों में इसकी सूचना फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सुबह ही घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन देर तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इस बीच, चकोलर गांव निवासी जुगेंद्र और राजेश वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल सारस को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीण घंटों तक उसकी देखभाल करते रहे और उसकी बिगड़ती हालत को लेकर चिंतित रहे।
काफी समय बाद वन विभाग के वन दरोगा मथुरा प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सारस को उपचार के लिए सालारपुर स्थित पशु चिकित्सालय भेजा। पशु चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सारस का उपचार शुरू किया गया है, और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!